धार्मिक

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रविवार को चन्दौली के विभिन्न कार्यक्रमों में लेगे हिस्सा –

चन्दौली -गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर व गौ हत्या को लेकर पूर्वांचल का दौरा कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी कल चन्दौली के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगे।। सुबह 8 बजे महुजी गांव में एक कार्यक्रम में सम्मान समारोह में शामिल होने के साथ शुरू होगा। धानापुर में शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प अर्पण कर गौ रक्षकों के साथ संवाद करेंगे,, उसके उपरांत शाहिदगांव में श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी जी का स्वागत होगा। फिर सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होगे,, चन्दौली नगर में भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे, देर शाम चकिया में विश्राम करेंगे। स्वामी जी का यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक हैं,, जहां श्रद्धालु स्वामी जी का दर्शन व गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर बनाने में सहभागी बने।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button