दरोगा परीक्षा में पंडित शब्द को लेकर भगवान् परशुराम सेवा समिति ने की बैठक,, जताया विरोध –

चन्दौली – जिले के रैपुरा गांव के प्रहलाद पाण्डेय के पैतृक आवास पर भगवान् परशुराम सेवा समिति ने बैठक कर जताया विरोध, कहा जांच कर दोषियों को दी जाय सजा,, बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र ने किया।। समिति के कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा आज के समय में ब्राह्मण सबको खटक रहा हैं। आखिर सत्ता पक्ष बार बार ब्राह्मण को क्यों टारगेट कर रही हैं। समिति उपाध्यक्ष नन्द पाठक ने कहा समयानुसार ब्राह्मण ने त्याग कर सामाजिक हित की रक्षा किए हैं, आज उन्हीं को दोषी ठहराया जा रहा हैं। बारी बारी सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे, आखिर में अध्यक्षता कर रहे अशोक मिश्र ने जिले में एक बड़े कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मतों से साथ देने की बात कही, मीटिंग में सचिव पंकज पाण्डेय, प्रहलाद पाण्डेय, रोहित तिवारी, आशु तिवारी, संजय पाण्डेय, मनीष उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, नीरज तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय सहित अन्य ब्राह्मण गण उपस्थित रहे।।


