मुगलसराय समाचाररेलवे

होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: जानिए कब कहां से खुलेगी और कितने बजे पहुंचेगी स्पेशल ट्रेनें

हाजीपुर, 26 फरवरी 2026। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की विस्तृत समय-सारणी जारी की है। इन ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में निर्धारित समय पर किया जाएगा।

1. लालकुआं–कोलकाता–लालकुआं स्पेशल (05060/05059)

गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार को रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 05:00 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

यह ट्रेन गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

2. सहरसा–पूर्णिया कोर्ट–सहरसा स्पेशल (05506/05505)

गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से दोपहर 13:20 बजे खुलेगी और 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान कर 18:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर ठहरेगी।

3. सोगरिया–दानापुर–सोगरिया होली स्पेशल (09803/09804)

गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01.03.2026 को सोगरिया से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में 09804 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 03.03.2026 को दानापुर से रात 01:15 बजे चलेगी और अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

4. डानकुनी–पटना–डानकुनी स्पेशल (03035/03036)

गाड़ी संख्या 03035 डानकुनी-पटना स्पेशल 27.02.2026 एवं 04.03.2026 को डानकुनी से रात्रि 00:30 बजे प्रस्थान कर 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में 03036 पटना-डानकुनी स्पेशल इन्हीं तिथियों में पटना से 16:15 बजे चलेगी और अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।

यह ट्रेन फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

5. गोमतीनगर–मालतीपाटपुर–गोमतीनगर स्पेशल (05064/05063)

गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26.02.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 18:55 बजे गोमतीनगर से प्रस्थान कर शनिवार को 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।

वापसी में 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 28.02.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 11:15 बजे मालतीपाटपुर से खुलेगी और अगले दिन 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

इसका परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया के रास्ते होगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारणी की पुष्टि कर लें और अग्रिम आरक्षण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button