चंदौली
आधार कार्ड के अंतिम चार अंक नहीं दिए तो होगी ऐसी कार्रवाई
चन्दौली / दिनांक 17 नवम्बर, 2025
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत आयोग द्वारा कुछ मतदाताओं के नाम संदिग्ध/डुप्लीकेट के रूप में चिन्हित किए गए हैं। संबंधित BLO द्वारा ऐसे मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।
आयोग के निर्देश अनुसार सत्यापन उपरांत वैध मतदाताओं के आधार संख्या के अंतिम चार अंक प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज किए जाने हैं। इसलिए चिन्हित मतदाता अपने BLO को अपने आधार के अंतिम चार अंक शीघ्र उपलब्ध करा दें।
निर्देश का पालन न करने तथा आधार के अंतिम चार अंक उपलब्ध न कराने की दशा में संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया जाएगा।



