Uncategorizedचंदौली

मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय मंच पर पहुंचा प्रहलादपुर, ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ने किया चंदौली का प्रतिनिधित्व

चंदौली।

जनपद के धानापुर क्षेत्र की शहीदी धरती के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। ग्राम पंचायत प्रहलादपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ का चयन मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभाग किए ।वह इस कार्यक्रम में जनपद चंदौली का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जो पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, मॉडल यूथ ग्राम सभा के अंतर्गत चयनित जनप्रतिनिधियों को 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4:25 बजे तक किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित ग्राम प्रधान, युवा प्रतिनिधि और पंचायत स्तर के नवाचारी कार्यों को प्रस्तुत करने वाले प्रतिनिधि शामिल होंगे। जनपद चंदौली से जिन दो ग्राम प्रधानों का चयन हुआ है, उनमें ग्राम पंचायत प्रहलादपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ का नाम प्रमुखता से शामिल है। आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ इससे पूर्व भी पंचायत स्तर पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दर्जनों बार विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत प्रहलादपुर में पारदर्शी प्रशासन, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यवाई उनकी पहचान बन चुकी है। बताया जाता है कि मॉडल यूथ ग्राम सभा के चयन में ग्राम पंचायत में युवाओं की भूमिका, सामाजिक सहभागिता, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, पारदर्शिता और नवाचार जैसे बिंदुओं को प्रमुख आधार बनाया गया है। इन सभी मानकों पर ग्राम सभा प्रहलादपुर की सक्रियता को सराहा गया, जिसके चलते ग्राम प्रधान का चयन राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए किया गया। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिन्टू’ की इस उपलब्धि को लेकर धानापुर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने इसे पूरे इलाके के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय मंच पर प्रहलादपुर की सहभागिता से गांव की पहचान देशभर में मजबूत होगी और अन्य ग्राम पंचायतों को भी सीख मिलेगी।मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय मंच पर प्रहलादपुर की यह सहभागिता न केवल धानापुर बल्कि पूरे चंदौली जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button