Uncategorized

भगवान परशुराम सेवा समिति ने मलीन बस्ती में बाटा उपहार-

दीवाली के लिए मोमबत्ती और फल का हुआ वितरण-

चंदौली

एक प्रसिद्ध सुक्ति है ‘परहित सरिस धर्म नहीं दूजा’ इसी को आत्मसात करते हुए भगवान परशुराम सेवा समिति ने मलीन बस्ती में खुशियाँ बाटने का काम किया। रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी तिवारी ने की। बैठक में पिछली बैठकों के एजेंडे को आगे ले जाने पर चर्चा हुई और रुपरेखा तैयार हुई। जनपद में भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बाद भगवान परशुराम सेवा समिति ने टिमिलपुरा स्थित मलीन बस्ती में जाकर दीवाली के लिए उपहार वितरण किया। समिति ने दीवाली के उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मलीन बस्ती के लोगों में मोमबत्ती और फल आदि का वितरण किया। भगवान परशुराम सेवा समिति से उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, संजय पाण्डेय, मुरलीधर पाण्डेय, शिवम दुबे, जीतेन्द्र प्रताप तिवारी, शशि प्रकाश मिश्र, रोहित तिवारी, चन्दन पाण्डेय, मोहित तिवारी, रितेश तिवारी, आशुतोष पाठक, शैलेन्द्र पाण्डेय, चीकू पाण्डेय, माधव पाण्डेय, विकास पाण्डेय रितेश तिवारी रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button