जनपद में एस आइ आर से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर जारी
जनपद में एसआईआर से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर जारी
चंदौली 28 नवम्बर 2025
अपर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वीरा ने अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर 04 नवम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा। निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 05412-1950 जारी किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।
कॉन्टेक्ट सेंटर में दो पालियों में कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक श्री शिव सेवक एवं श्री अभिषेक रंजन, तथा अपराह्न 2:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक श्री कौशलेन्द्र श्रीवास्तव एवं श्री लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहेंगे।
अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए तुरंत संपर्क करें।


