किसान यूनियन धरने का आज तीसरा दिन,, जेई को सौंपा पत्रक –




धानापुर – भारतीय अवस्थी किसान संगठन अराजनैतिक का आज श्रीकांतपुर में धरना, लगातार तीसरे दिन भी जारी हैं। अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर जेई मुकेश कुमार व महताब को ज्ञापन सौंपा,व इस मांग पर अड़े रहे कि जब तब उच्च अधिकारी आ कर किसानों से मिलकर समाधान नहीं करते तब तक धरना जारी रहेगा। अरुण कुमार तिवारी मंडल अध्यक्ष वाराणसी के नेतृत्व में धरना 5 फरवरी से जारी हैं। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा किसानों के साथ सरकार व अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रही हैं। अंजनी तिवारी संगठन मंत्री वाराणसी ने सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायती विभाग व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ़ जमकर भड़ास निकाला,, कहा अधिकारी किसानों के साथ छलावा कर रही हैं,, सिर्फ़ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। विपिन पाण्डेय, विनोद तिवारी, कालेश्वर साव, मूरत राम, मेवा लाल चौहान, रामविलास पाण्डेय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।




