
जनपद चन्दौली के थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत सरायछोटू स्थित रिंग रोड पर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ युवकों द्वारा कपड़े उतारकर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील स्टंट कर रील बनाए जाने का मामला संज्ञान में आया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वीडियो की जांच कराई गई, जिसमें रवि कन्नौजिया (24), लालू यादव (19), मक्खन कन्नौजिया (23), राहुल कुमार (27), विशाल कुमार (20) एवं अर्पित यादव (22) की पहचान हुई।
जांच में पुष्टि होने पर उक्त सभी युवकों को 31.12.2025 को सरायछोटू रिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की गई।



