चंदौली

हरिद्वार इंटर कॉलेज में पढ़ाया गया, सड़क सुरक्षा का पाठ —

🚦पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में यातायात जागरुकता माह नवंबर के तहत क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा थाना धीना अन्तर्गत हरिद्वार इंटर कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक: बालिकाओं/छात्राओं को पढाया गया ‘सड़क सुरक्षा’ का पाठ

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा यातायात जागरुकता माह नवंबर के तहत थाना धीना अन्तर्गत हरिद्वार इंटर कॉलेज कस्बा कमालपुर में स्कूली बालिकाओं/छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराते हुए और उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाना था।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा महोदय द्वारा बालिकाओं/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल का उपयोग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई।यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं/छात्राओं को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल का उपयोग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बालिकाओं/छात्राओं को बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है बल्कि जीवन भी सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में, सभी छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र निषाद, चौकी प्रभारी कमालपुर धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 वीर बहादुर, म0का0 आरती सरोज, प्रधानाचार्य डॉ0 राम प्रताप राय, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी व अध्यापकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button