शाहिदगांव पानी टंकी से पानी नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बहता हैं,, ग्रामीणों ने दर्शाया आक्रोश –
धानापुर – जिले के जिलाधिकारी जल कल योजना पर बंद कमरे में मीटिंग कर कार्यवाही की बात करते हैं,, जबकि समस्या सुरसा के मुंह के तरह बढ़ती ही जाती हैं। धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत शाहिदगांव में कागजों में आवाजापुर में स्थित पानी टंकी में पानी से ज़्यादा भ्रष्टाचार बहता हैं।। आखिर क्या समस्या लगातार आती हैं कि महीने में आधे से ज़्यादा दिन समस्या व भ्रष्टाचार दोनों एक दूसरे पर हावी होती हैं। शाहिदगांव बाजार के व्यापारियों ने भी अपना विरोध दर्शाया व कहा सत्ता पक्ष के ब्लॉक प्रमुख व विधायक भी इन समस्या को नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। आज लगातार 8 दिन से पानी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा हैं, जबकि गर्मी अपने चरम पर हैं। खैर भ्रष्टाचार अपने चारों तरफ़ से आवाजापुर टंकी को चट करने के लिए तैयार हैं। आखिर उच्च अधिकारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी काफी औचक दौरा शाहिदगांव के तरफ भी कर के देखे सारी असलियत सामने आ जायेगी। व्यापारी परमा शर्मा, भगवती प्रसाद तिवारी, सुधीर सिंह, अमृत कुमार, सहित तमाम लोगों ने अपनी नाराजगी दिखाईं।।
