धार्मिक

गजधरा के पीड़ित से मिले,, ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष –

ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय ने गजधरा पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।


चन्दौली। गजधरा गांव में कोमल तिवारी गरीबी हालत में अपने परिवार को सकुशल चलाते थे किसी से कोई बाद बिवाद भी नहीं था इनकी मार पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया जाता है और इलाज के दौरान ट्रामा सेन्टर में मृत्यु होते ही परिवार मे दुःख का मातम छा गया। गांव के बावजूद क्षेत्र के लोगों में भी दुःख हुआ। दशवां के दिन ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कोमल तिवारी के परिवार के साथ ब्राह्मण परिवार साथ है जो कातिल है उसको कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। प्रशासन अपनी कानूनी कार्यवाही में जुटी है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि अग्यात अपराधियों को भी पकड़ा जाय और गरीब परिवार को भी शासन प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद दी जाय। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव पारसनाथ तिवारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद होनी चाहिए। साथ ही रिपुसुदन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, जितेन्द्र प्रताप तिवारी, मनोज चौबे, रामाश्रय पाण्डेय, राजन पाण्डेय, संजय पाण्डेय,  पाण्डेय,डां० शशिकांत मिश्रा, सुबास तिवारी इत्यादि लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button