डीपीआरओ के औचक निरीक्षण से खुली पोल,, आधा दर्जन सफाईकर्मी को किया निलंबित, मचा हड़कंप-

चंदौली। विकास खंड चहनिया के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत हिनौता, रमौली, लक्ष्मणगढ़, रानेपुर में कराए जा रहे विकास कार्यों का 23 अप्रैल 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां और अनियमितताएं सामने आने पर सफाईकर्मी क्रमशः सतीश कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार, लालब्रत यादव, अखिलेश गुप्ता, पंकज कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे वाई फाई, पंचायत भवन में जरूरी उपकरण,नाली निर्माण,कंप्यूटर, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था , शौचालय, रजिस्टर आदि में खामियां मिली। कई कार्य अधूरे मिले।
निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायकों और संबंधित कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को शासन के मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।
पत्र में यह भी उल्लेख है कि जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितता पाई गई है, वहां संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।। रानेपुर के सचिव आशुतोष सिंह की भी जवाबदेही तय की गयी। निलंबित होने की सूचना से जिला व ब्लॉक में हड़कंप मच गया।



