चंदौली

बिना कार्यवाही भुगतान होने पर, होगा मुकदमा – नीरज सिन्हा

चन्दौली —

आज डीo पी o आरo सीo नियामताबाद में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा की अध्यक्षता में समस्त सचिव ग्राम पंचायत व समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत के साथ पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, निर्मित सामुदायिक शौचालय संचालन एवं केयर टेकर का नियमित भुगतान, बायो गैस प्लांट का संचालन, निर्मित हो रहे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट ग्राम पंचायत धानापुर विकास खण्ड धानापुर व ग्राम पंचायत उत्तरोत्त विकास खण्ड चकिया का समय से निर्माण करा कर मशीनों को स्थापित कर संचालन करना, मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड से 10-10 तालाबों का चयन कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने हेतु निर्देश दिया गया।
समस्त सचिव को निर्देश दिया गया कि समय से पंचायत भवन का संचालन करने, पंचायत सहायक द्वारा समय से उपस्थित के साथ ग्रामीणों को सेवाएं प्रदान करना, जनपद के 195 ग्राम पंचायत में स्थापित हो रहे डिजिटल लाइब्रेरी का पंचायत सहायक के माध्यम से संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि वित्त आयोग एव अन्य योजनाओं अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिना कार्य कराए भुगतान पाए जाने पर कठोर कार्यवाही के साथ मुकदमा भी कराया जाएगा ।
बैठक में समस्त सचिव, समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत जिला समन्यवक स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण मनोज श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, डीo पीo एमo गुंजन कुमार व सौरभ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button