चंदौली

बम्भनियाव साधन सहकारी समिति बहेरी में ध्वजारोहण, भूमि कब्जे पर जताया गया रोष  –

कमालपुर –
बहेरी स्थित बम्भनियाव साधन सहकारी समिति परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में समिति के सचिव उमाशंकर, उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, राजन सिंह, विशाल सिंह, कृष्ण कुमार, अमरनाथ यादव, रामदुलार यादव, योगेंद्र यादव, गुरुदयाल, मिट्ठू, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान समिति की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को लेकर उपस्थित लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया। इस विषय पर बोलते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि समिति की जमीन किसानों की अमानत है और किसी भी कीमत पर उस पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं राजन सिंह ने कहा कि सहकारी समिति की भूमि से जुड़ा हर निर्णय नियमों के अनुसार होना चाहिए और अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कृष्ण कुमार ने कहा कि समिति की संपत्ति की रक्षा करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी लोग एकजुट हैं।
कार्यक्रम के अंत में समिति की एकता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button