उत्तर प्रदेशकरप्शनक्राइमपीडीडीयू नगरमुगलसराय समाचारवाराणसी समाचार

प्रदीप उपाध्याय जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के वजह से नहीं रुक रहे कोल मंडी में टैक्स चोरी जैसे मामले

चंदौली एशिया की सबसे बड़ी मंडी कहीं जाने वाली चंदासी कोल मंडी की टैक्स चोरी प्रदीप उपाध्याय जैसे भ्रष्ट अफसरों की वजह से नहीं रुक रही है और धड़ल्ले से यह टैक्स चोरी का खेल दशकों से जारी है।
कौन है प्रदीप उपाध्याय?
प्रदीप उपाध्याय सीटीओ. चंदौली भाग एक रेंज के अधिकारी हैं और विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इन दिनों जनपद के व्यापारियों से अवैध वसूली में लिप्त है।
सीधी सी बात है टैक्स चोरी करो और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को टैक्स का कुछ हिस्सा सुविधा शुल्क के रूप में खिलाते रहो और मजे में चलता रहेगा यह खेल। आखिर ऐसी कौन सी चोरी है जो की सरकार के सारे तंत्र इस टैक्स चोरी को रोकने में बौने साबित हो रहे हैं? जनपद के कोयला मंडी में हर रोज 800 से अधिक ट्रक आते हैं और यहां लगभग 500 से अधिक व्यापारी हैं हर रोज लगभग 20 करोड़ से अधिक का व्यापार इस मंडी से होता है तो जाहिर सी बात है कि इतने बड़े टर्नओवर वाले मंडी में जीएसटी के अधिकारियों की नजर तो होगी ही मगर फिर भी आए दिन मंडी में छापेमारी आम बात है इतनी बड़ी मंडी,इतना बड़ा टर्नओवर और अधिकारियों की नजर इस पर होते हुए भी कैसे यह खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है इससे यह साफ हो जाता है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की संलिप्तता इसमें कहीं ना कहीं तो है ही तभी इस चोरी का अंत न होकर यह दशकों से चली आ रही परंपरा बन चुकी है अब देखना यह है कि कब तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को चिन्हित कर योगी सरकार इन पर कार्रवाई करने का आदेश देती है और इन्हें अपनी करनी की सजा मिल पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button