चंदौलीपीडीडीयू नगर

मुगलसराय पुलिस ने मढिया में हुई हत्या का किया खुलासा

ग्राम मढिया में 30 नवम्बर को ईंटों के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना पर मुगलसराय पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान रोहित साहनी निवासी बहादुरपुर के रूप में की और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से एकत्र साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना मुगलसराय पुलिस ने घटना में वांछित अभियुक्त संदीप यादव उर्फ भोदू (उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी मढिया) को 01 दिसम्बर की रात मढिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 29 नवम्बर को वृन्दावन लॉन के बाहर बारात के दौरान स्कूटी हटाने की बात पर विवाद होने से गुस्से में आकर उसने रोहित पर ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button