एस.एम.पब्लिक स्कूल पंचफेरवा चंदौली में मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया गया झण्डा तिरंगा*

चंदौली।क्षेत्र के रेवंसा पंचफेरवा के एस.एम.पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण किया गया।
तिरंगे के लहराते ही स्कूल का प्रांगण ‘जन गण मन’ की मधुर ध्वनि से गूंज उठा।इसके बाद बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए उनके जीवन संघर्षों का उल्लेख किया।इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, निबंध लेखन,देशभक्ति गीत आदि का आयोजन किया गया। बच्चों में पुरस्कार का भी वितरण किया गया।
शिक्षकों ने बच्चों को संविधान की कहानियां सुनाई, जिसमें बताया गया कि आजादी के लिए पूर्वजों ने वर्षों तक संघर्ष किया और आज ही के दिन सन् 1950 ई० को हमारे देश का संविधान लागू हुआ और देश को पूर्ण रूप से आजादी मिली। जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राण न्योछावर किए। इस अवसर पर बच्चों ने भारत के वीर सपूतों और संविधान के रचयिता डॉ भीम राव आंबेडकर जी के सम्मान में गीत संगीत का वर्णन किया,जो दर्शकों के दिल को छू गईं।स्कूल के शिक्षकों ने जोर देकर कहा कि गणतंत्र दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि देशप्रेम, एकता और बलिदान की भावना को जागृत करने का अवसर है।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजनाथ और सह:अध्यापक में गौतम सर, कविता मैम, शाहिना मैम, गुलफ्सा मैम, अर्चना शर्मा मैम, सबा मैम, फरजाना मैम, सना मैम, राशिद सर और प्रबंधक महोदय डॉ अलाउद्दीन कादरी साहब उपस्थित रहे!!!और इस मौके पर कुछ खास मेहमान लोग जिसमें डॉक्टर एस. कादरी साहब, जगदंबा सिंह, जमालुद्दीन, बेचन यादव (प्रधान), लाल मुहम्मद (बीडीसी), राहुल जायसवाल, नज्जू शाह, बादशाह खान के साथ और बहुत से लोग मौजुद रहे!!!




