घेरलू गैस ने खोल दी जिला प्रशासन की पोल,, नहीं संभल पा रहा कालाबाजारी –
कमालपुर – एक तरफ़ जहां प्रशासन सिलेंडर उपलब्ध होने की बात मीडिया में लगातार कर रही हैं। वोही दूसरी तरफ़ भारत गैस से जुड़े अतरवासी गैस एजेंसी कवई पहाड़पुर ने सारी हकीकत का पिटारा खोल दिया। नियमों में लगातार बदलाव के बाद भी घरेलू उपभोक्ता के पास सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं।। बहुत से उपभोक्ताओं ने सीएम पोर्टल व जिलाधिकारी को लिखित में समस्या से अवगत कराया हैं,, जबकि इस बाबत एजेंसी से जुड़े लोग सम्बन्धित विभाग का फ़ोन उठाने से भी परहेज करते दिख रहे हैं। नए नियम के अनुसार 45 दिन के बाद बुकिंग होगी उसके उपरांत गैस सिलेंडर प्राप्त होगा। जबकि लिखित में सीएम पोर्टल व जिलाधिकारी को यह शिकायत किया गया हैं कि 45 दिन के उपरांत बुकिंग तो हुआ लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ।। इस बाबत जब उपजिलाधिकारी सकलडीहा का फोन नहीं उठा तो जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास हुआ, वोह भी नाकाम रहा। ऐसे में चन्दौली प्रशासन क्या गैस एजेंसियों को लूट करने की छूट प्रदान कर चुके हैं, या फिर कमीशन के खेल में शामिल हो उपभोक्ता का सिलेंडर कही और खपत कराया जा रहा हैं। जो भी इस नाकामी को छुपाने में नाकाम साबित हो रही हैं,, जिला प्रशासन।। उपभोक्ता जो अपना बुकिंग करा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं,, जो आगामी कुछ दिनों में सुधार होता नहीं दिख रहा हैं।। जिला प्रशासन हो एजेंसी,, आपदा में लूट के अवसर को भुनाने का प्रयास जारी हैं।।
