प्रशासन के आदेश बेअसर, रोक के बावजूद जारी निर्माण कार्य—-

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के ग्राम बहेरी परगना महाइच में प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोकने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद काम जारी रहने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार, नवीन पोखरी पर लगभग 1.084 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिस पर तहसीलदार सकलडीहा द्वारा रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था।
नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि कार्य तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, अन्यथा संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी स्पष्ट हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश के बाद भी काम रुकवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर कब तक शिकंजा कसता है।




