
चन्दौली
चन्दौली— थाना चकिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 17.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
दिनांक 02.02.2026 को समय लगभग 05:05 बजे ग्राम मुडहुआ स्थित रविदास मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल पर रबर से बंधे बोरे से अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से राजू पुत्र स्व. भोला, निवासी बैरगढ़, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा बिहार से खरीदकर अहरौरा मार्ग से होते हुए वाराणसी बेचने ले जा रहा था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया पर मु.अ.सं. 26/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण—
• 17.800 किलोग्राम अवैध गांजा
• एक मोटरसाइकिल (UP65 BF 3074, सुपर स्प्लेंडर)



