चंदौलीप्रशासनिक

25 हजार का इनामी पकड़ा गया, सवालों में पुलिस की देर से करवाई

चन्दौली।

चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पंचायत भवन जैसी सरकारी संपत्ति की चोरी के बावजूद अभियुक्त काफी समय तक खुलेआम घूमता रहा।

थाना चन्दौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 42/25 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दीपक बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द, निवासी ग्राम खेदन पुरवा सुरहा, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को कटसीला सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ₹1600 नकद एवं एक बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में कबूलनामा—

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि दिनांक 20.02.2025 की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पंचायत भवन पड़या से कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, लैपटॉप व प्रिंटर चोरी किए थे। चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बांटी गई, जबकि शेष सामान मुगलसराय में छिपाया गया था। हैरानी की बात यह रही कि अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, इसके बावजूद इनामी अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर बना रहा।

अपराधिक इतिहास—

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुगलसराय, थाना सैयदराजा एवं थाना चन्दौली में चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 348/25, 175/25 एवं 42/25 बीएनएस के तहत अभियोग शामिल हैं। इसके बाद भी समय रहते गिरफ्तारी न होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्रवाई पहले की गई होती तो सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की बात कही जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button