उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

16 लाख ठगी का पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार- 15 लाख 80 हजार बरामद

चंदौली। चकिया थाना पुलिस ने संगठित ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 शातिर अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलावर के पिछवाड़ी पहाड़ी के पास से सभी आरोपियों को दबोच लिया।

मामला 23 अप्रैल 2026 का है, जब बरहुवां स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा को ठगों ने सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया। पहले असली सोने के छोटे दाने देकर विश्वास जीता, फिर 100 ग्राम से अधिक सोना देने का लालच देकर 16 लाख रुपये ले लिए। बाद में पोटली खोलने पर उसमें नकली धातु के टुकड़े निकले। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए थे।

तहरीर के आधार पर चकिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह घुमंतू तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में वारदात करता था। पहले असली सामान देकर भरोसा बनाता, फिर बड़ी रकम लेकर नकली माल देकर फरार हो जाता था।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। कार्रवाई थाना चकिया प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button