उत्तर प्रदेशचंदौली

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त ग्यारह ट्रैकों को पुलिस ने किया चीज


चन्दौली- जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु चन्दौली पुलिस व खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत माह नवंबर में अब तक कुल चार अभियोग पंजीकृत करते हुए उपखनिज के अवैध परिवहन में लिप्त ग्यारह ट्रकों को सीज किया गया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा उपखनिज परिवहन से संबंधित ISTP/TP प्रस्तुत न करने पर सभी ट्रकों को कब्जे में लिया गया। उक्त कार्यवाही थाना सैयदराजा व थाना चन्दौली क्षेत्रों में की गई, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी है, जिससे अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त तत्वों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button