अवैध खनिज जांच में बाधा डालने पर चार गिरफ्तार, दो ट्रेलर सीज- —-
Sakaldiha—–


चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र में अवैध खनिज की जांच के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम की शिकायत पर की गई।
जानकारी के अनुसार, 09 मई 2026 को निदेशालय भू-तत्व एवं खनिकर्म लखनऊ द्वारा गठित प्रवर्तन दल के अधिकारी डॉ. योगेन्द्र भदौरिया, सहायक भू-वैज्ञानिक अनुराग वर्मा तथा खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय अपनी टीम के साथ अवैध खनिज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगे दो ट्रेलरों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा टीम के साथ सहयोग न करने का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली, चालक सुरेश बिंद पुत्र चौथी राम निवासी दोहरी थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर, अंकित गौतम पुत्र लोलारक गौतम निवासी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर तथा रवि कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी नयपुर भभौरी थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो ट्रेलरों को भी सीज किया। जांच में एक वाहन का नंबर UP67AT7963 तथा दूसरे वाहन का नंबर UP67BT8847 पाया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निपाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, उपनिरीक्षक कौलेश मिश्र, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा कांस्टेबल हिमांशु त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अवैध खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।