चंदौलीप्रशासनिक

किसान रजिस्ट्री में लापरवाही पर सीडीओ की सख्ती, सचिव का वेतन रोका

चंदौली मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने गुरुवार को किसान रजिस्ट्री के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विकास खंडों में कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें कई जगह अनियमितताएं सामने आईं।

विकास खंड नियामताबाद के ग्राम लौंडा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सचिव प्रमोद कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके कार्यक्षेत्र में आज का कार्य शून्य पाया गया। वहीं मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

विकास खंड बरहनी के नौबतपुर ग्राम पंचायत में भी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। यहां के सचिव ब्रह्मानंद और पंचायत सहायक कुमारी रुचि को कल तक शेष 55 किसान रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित सीएससी संचालक को भी कार्य में सहयोग करने को कहा गया।

विकास खंड सदर के ग्राम वाजिदपुर में सचिव अजीत कुमार और पंचायत सहायक पूजा कुमारी घर-घर जाकर कार्य करते मिले। उन्हें भी शेष 48 किसान रजिस्ट्री का कार्य कल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button