चंदौलीपुलिस

गोवध कांड में दो वांछित दबोचे, फिर भी नहीं थम रही अवैध गतिविधियां

चन्दौली। जनपद में गोवध और पशु क्रूरता के मामलों पर लगातार कार्रवाई के दावों के बीच थाना सैयदराजा पुलिस ने गोवध के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मु0अ0सं0 62/2026 से संबंधित दोनों आरोपितों को 27 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे जेठमलपुर अंडरपास पुल के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहित कुमार कश्यप (29 वर्ष) और राजीव प्रसाद कश्यप (35 वर्ष) निवासी ग्राम लख्खापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी हैं। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। इनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि जनपद में बार-बार गोवध से जुड़े मामले सामने आने के बावजूद इन अवैध गतिविधियों पर स्थायी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी तो होती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर नए मामले सामने आ जाते हैं। क्या निगरानी तंत्र पर्याप्त है या फिर अवैध कारोबार करने वालों के हौसले अब भी बुलंद हैं — यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button