चंदौलीडायवर्जनपीडीडीयू नगर

वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन, चंदौली में 10 घंटे भारी वाहनों पर रोक

कमिश्नरेट वाराणसी के डोमरी स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम के मद्देनजर 01 मार्च 2026 को प्रातः 04:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक जनपद चन्दौली में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुरक्षा और सुगम यातायात के नाम पर भारी वाहनों से लेकर मालवाहक ट्रकों तक के लिए कई प्रमुख मार्गों पर रोक और परिवर्तन किया गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार रहेंगे—

🔹 चकिया तिराहा: अलीनगर–चन्दौली की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन अब चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय, पड़ाव होकर राजघाट नहीं जा सकेंगे। उन्हें गंजी प्रसाद चौराहा से गोधना होते हुए NH-19 या रिंग रोड से जाना होगा।

🔹 साहूपुरी तिराहा: रामनगर की ओर से पड़ाव आने वाले मालवाहक वाहन साहूपुरी तिराहे से व्यासनगर होकर एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

🔹 एफसीआई तिराहा: डीडीयू नगर की ओर से पड़ाव जाने वाले वाहन एफसीआई से व्यासनगर–साहूपुरी–पीएसी तिराहा होकर रामनगर की तरफ जाएंगे।

🔹 पड़ाव चौराहा: राजघाट पुल की ओर मालवाहक वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। वाराणसी जाने वालों को बहादुरपुर मार्ग का प्रयोग करना होगा।

🔹 लंका मैदान रामनगर व कोयला मंडी क्षेत्र: सुबह 04:00 से 14:00 बजे तक भारी वाहन, ट्रक और मालवाहक पड़ाव व चंधासी कोयला मंडी की ओर न आएंगे, न जाएंगे।

प्रशासन ने कोयला मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि मुख्य सड़क पर ट्रक खड़ी न करें और सर्विस लेन या गोदाम परिसर में ही पार्किंग करें।

हालांकि कार्यक्रम कुछ घंटों का है, लेकिन 10 घंटे के इस डायवर्जन से आम यात्रियों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। अब देखने वाली बात होगी कि सुगम यातायात के दावे ज़मीन पर कितने कारगर साबित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button