सनातन ही सर्वश्रेष्ठ,उगते सूर्य को अर्घ्य दे कर, श्रद्धालुओं ने तोड़ा व्रत —

चन्दौली – धानापुर ब्लॉक के अंतर्गत मिर्जापुर अमृत सरोवर में श्रद्धालुओं के भीड़ ने तोड़ डाला रिकॉर्ड, सनातन की महिमा ही अलग हैं डूबते सूर्य के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत करने वालों ने यह संदेश दिया, सनातन ही सत्य हैं, जो हमें डूबने से उगने तक लड़ने की ताकत देता हैं। अमृत सरोवर मिर्जापुर में श्रीकांतपुर, शाहिदगव, डेढ़वलिया, पांडेयपुर मिल्की, मिर्जापुर, चितावल सहित अन्य गांवों के लोगों ने पूजा में सम्मिलित होकर समाज को संदेश देने का कार्य किया हैं। पुलिस प्रशासन 3 बजे भोर से ही चाक चौबंद के साथ खड़ा दिखाई दिया। मिर्जापुर के प्रधान राजेश सिंह अपने सहयोगियों के साथ मोर्चा संभाले रखा था। चाय पानी की व्यवस्था आने वाले के लिए भी लगातार दिखा। प्रशासन ने बताया किसी भी अनहोनी के मद्देनजर विभागीय निर्देश का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। सभी जाति के लोगों ने एक ही तालाब पर पूजा कर पर्व के महत्व को बताया।



