उत्तर प्रदेशचंदौली

महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने चंदौली जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण


चंदौली/15 नवम्बर 2025
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने चंदौली जिला अस्पताल एवं मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच विंग) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, इमरजेंसी कक्ष सहित विभिन्न इकाइयों की गहन जांच की और मरीजों से उपचार व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एमसीएच विंग में गंदगी देखने पर मा० उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

इस दौरान सीएमओ डॉ. वाई.के. राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button