उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्रवाई, गो- तस्करी- चोरी डकैती- जैसे जघन्य अपराधियों की करवाते थे जमानत, 16 गिरफ्तार

18.11.2025, जनपद चंदौली

चंदौली— पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने एवं पेशेवर/फर्जी जमानतदारों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद चंदौली पुलिस द्वारा आज 18.11.2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजीकृत मु0अ0सं0 331/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111(2)(b) बीएनएस में वांछित कुल 28 जमानतदारों में से 16 को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वादी संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौली की तहरीर पर की गई, जिसमें आरोप था कि जमानतदारों द्वारा गौ-तस्करी, लूट, चोरी, डकैती, हत्या, नकबजनी, गैंगेस्टर, आबकारी व अवैध शस्त्र के प्रकरणों में निरुद्ध अभियुक्तों से सांठगांठ कर बार-बार कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से फर्जी जमानतें ली जाती रही थीं। कई जमानतदारों ने एक ही खतौनी अथवा संपत्ति के आधार पर कई अभियुक्तों की जमानत ली तथा जमानत प्रपत्रों में पूर्व की जमानतों को जानबूझकर छिपाया।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि कुछ दलाल 2000–3000 रुपये लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलवाते थे और उनके परिचय पत्र व अभिलेख अपने पास रखकर कई अभियुक्तों की जमानत कराते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे पैसों के लालच में ऐसे अभियुक्तों की भी जमानत लेते थे जिनका नाम-पता तक उन्हें ज्ञात नहीं होता था।

आज गिरफ्तार किए गए 16 अभियुक्तों में
सुरेश पुत्र अर्जुन, सियाराम पुत्र स्व० मुराहू राम, श्याम सुंदर पुत्र स्व० दुक्खन, महेंद्र पुत्र रामकिशुन, विश्वनाथ पुत्र लल्लू, सिपाही पुत्र रामनाथ, मुसाफिर पुत्र नसरुद्दीन, चरनदास पुत्र शिवनाथ, राजेंद्र प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल, असलम पुत्र रफीक, घनश्याम पुत्र सोमारू राम, छोटेलाल पुत्र रामप्यारे, सुरेश पुत्र देवशरण, मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व० भग्गन प्रसाद, भारतीय पोप पाल सिंह पुत्र स्व० शिव विलास सिंह तथा प्रमोद अवस्थी पुत्र स्व० जगरनाथ शामिल हैं।

कुल 28 नामजद/अज्ञात अभियुक्तों में से शेष की गिरफ्तारी एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इनमें से 9 जमानतदारों ने गौ-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अभियुक्तों की फर्जी जमानत भी ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button