चंदौलीराज्य

जनपद के पांच दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल खेल हेतु चयनित, 8 दिसंबर को डीडीयू नगर से होंगे रवाना

चन्दौली—मन में विश्वास और हौसला हो तो कुछ भी संभव है। जनपद चन्दौली से पाँच दिव्यांग खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टी–20 डिसेबल क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में सदर ब्लॉक के बरठा निवासी एड० चन्दन सिंह (टीम कप्तान), कंपोजिट विद्यालय जगदीश सराय के सहायक अध्यापक विजय सिंह, शिक्षामित्र सुजीत केशरी, नियामताबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तलपरा के शिक्षामित्र उमेश कुमार दुबे तथा मुगलसराय के वसीम खान शामिल हैं।

सभी खिलाड़ी 8 दिसंबर को डी डी यू नगर से हरियाणा के मेवात के लिए रवाना होंगे, जहां राष्ट्रीय टी–20 मैच में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी डिसेबल स्पोर्ट्स एसोसिएशन यूपी के अध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button