सदर का हॉस्पिटल जहां खाली कुर्सियां करती हैं इलाज़ –


चन्दौली – जिला चन्दौली जहां के कारनामे अजीबो गरीब हैं,, सदर जहां इलाज़ व व्यवस्था सुदृढ़ होना चाहिए, जिस गेट से एंट्री होती हैं, उस गेट से जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व जज की गाड़ियां भी प्रवेश करती हैं। लेकिन दुर्भाग्य का कश्मकश देखिए जहां 2 डॉक्टर मौजूद हैं, जिसमें एक आंख का इलाज़ करते हैं, जो कैंपस में घूमते मिल जाएंगे व दूसरे किस फील्ड से जुड़े हैं यह उच्च अधिकारी बता पाएंगे लेकिन जिले पर मौजूद सदर हॉस्पिटल जहां आस पास ढेरों उच्च विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहते हैं, लेकिन सोच व इलाज़ दोनों गायब हैं, दवा के नाम पर सभी हॉस्पिटलों के तरह यहां भी गिने चुने दवा लिखे जाते हैं। खाली कुर्सियां भी सदर हॉस्पिटल में इलाज़ करती देखें जा सकती हैं, लेकिन कोई उच्च अधिकारी का ध्यान इधर जाए यह कहना भी मुश्किल ही होगा,, खैर चिकित्सा प्रभारी भी गायब रहने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं जो चिकित्सा प्रणाली पर सवालिया निशान लगा सकती है।।



