चार विभूतियों को विक्टोरिया यूनिवर्सिटी इराक ने मानद डायरेक्टर किया प्रदान

दिल्ली। विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, रिपब्लिक ऑफ इराक में आयोजित भव्य समारोह में समाज, मानवाधिकार और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में डॉ. देवराज विक्रांत, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. नितिन श्रीवास्तव शामिल हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, इन विभूतियों ने सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक संरक्षण, कला-विकास तथा समाज उत्थान के विविध क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य किए हैं, जिनका प्रभाव स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर तक देखा गया है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर ने प्रमाण-पत्र व अकादमिक गाउन प्रदान कर औपचारिक रूप से उपाधि दी। उपस्थित अतिथियों ने चारों हस्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



