एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय का नेक प्रयास,, यूपी दिवस को सम्मानित होगे बेहतर कर्मचारी –

सकलडीहा – जहां जिले के अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति कोरमपूर्ति करते हैं,, यहां तक कि सीएम के आने बाद भी 4 ब्लॉक के एडीओ पंचायत अनुपस्थित रहे,, लेकिन जिले में एक ऐसे एडीओ पंचायत भी हैं तो अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं व जो खर्च होता वोह भी वहन करते हैं। एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाया जाता हैं,, जिसमें ब्लॉक स्तरीय व जुड़े अन्य कर्मचारी जिन्होंने अपने दायित्वों का वहन ईमानदारी पूर्वक किया हैं,, उन्हें ब्लॉक कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जायेगा। जिसमें सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी वगैरह भी शामिल होगे।। फैमिली आईडी, साफ़ सफाई, उपस्थिति आदि के पैमाने पर निर्धारित होगा,, ऐसे प्रोत्साहन से कर्मचारियों को कार्यों के प्रति गंभीरता व निर्वहन की क्षमता का विकास होगा।




