प्रभारी गायब, झोला छाप कर्मचारियों के भरोसे पशु चिकित्सालय –


धानापुर – योगी सरकार लगातार पशु पालकों के लिए दिनों दिन योजनाओं का पिटारा खोलती हैं। वोही दूसरी तरफ़ धानापुर ब्लॉक से जुड़ा हुआ राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी गायब हैं,, जिनका मौके पर मौजूद झोला छाप कर्मचारी व सरकारी कर्मचारी को अपने अधिकारी के विषय में कुछ आता पता नहीं, बल्कि लूट की योजना पर कार्य हो रहा था। गांवों में पशु लगातार बीमार मिल रहे हैं, लेकिन यहां भी झोला छाप के भरोसे चिकित्सा प्रणाली संचालित हैं।90% पशु पालकों के पास विभागीय कर्मचारी का नंबर मौजूद नहीं बल्कि लूटने वाले झोला छाप का मौजूद हैं। उनकी समस्या भी है,, मुन्ना डॉक्टर कहे या फार्मासिस्ट जो सरकारी टाइम समाप्त होने के बाद सक्रिय होते हैं। सरकारी समय पीड़ा में,, दर्जनों कि संख्या सीमेन भर कर निर्धारित दामों से ऊंचे दामों में खेल जारी हैं। विषय सोचनीय उस समय हो जाता हैं,, जब प्रभारी दायित्व की पूर्ति के बजाय फोन तक उठाने से बचते हैं,, शायद खानापूर्ति की प्रकिया जिले में जोरों पर है।



