जिले का पहला सीएचसी सेंटर बना धानापुर,, जहां ऑनलाइन हो रहा पंजीकरण –


धानापुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ने ब्लॉक का नाम पहले स्थान पर ला दिया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य जिला हॉस्पिटल के बाद बहुत ही स्मूथ तरीके से स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश प्रसाद ख़ुद मॉनिटरिंग करते देखे जा रहे हैं। ऑफलाइन पर्ची कटने वाले दीवार पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए स्कैनर लगा दिया गया हैं।। जहां से स्कैन कर के दोपहर 12 बजे तक तीमारदार या मरीज ऑनलाइन पंजीकरण ख़ुद से कर सकते हैं।। जिनके पास आभा कार्ड पहले से मौजूद हैं,, वोह 12 अंक का नंबर फिल कर डॉक्टर के यहां स्थान सुनिश्चित कर सकते है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलाव समाज के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। मेरे स्तर से जो भी सुविधा करनी होगी वोह किया जायेगा।। मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण होने से लाइन में लगने वाली समस्या धीरे धीरे स्वत समाप्त होती जायेगी।




