चंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

मुगलसराय में नशे का खेल बेनकाब, 35 ग्राम हीरोइन संग तस्कर गिरफ्तार


चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान GTR ब्रिज–मानसरोवर पोखरा क्षेत्र से 35 ग्राम अवैध हिरोइन के साथ एक शातिर नशा तस्कर को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने वाला अभियुक्त घेराबंदी में पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ओम प्रकाश चौहान (37 वर्ष), निवासी मवई खुर्द, थाना अलीनगर ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से आकर उसे भारी मात्रा में हिरोइन सप्लाई करता है, जिसे वह स्टेशन क्षेत्र में पुड़िया बनाकर खुलेआम बेचता था। यह बयान रेलवे क्षेत्र में सक्रिय नशा नेटवर्क की ओर साफ इशारा करता है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 35 ग्राम हिरोइन बरामद कर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 49/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

बरामदगी: 35 ग्राम अवैध हिरोइन


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button