चंदौली

जल जीवन मिशन संकट में, राजनीतिक वर्चस्व के कारण नहीं हो रहा निर्माण –

सकलडीहा – बिसुंधरी ग्राम पंचायत में राजनीतिक वर्चस्व कि जंग,, जल जीवन मिशन योजना को संकट में डालने का कार्य करता दिख रहा हैं। जल जीवन मिशन के तहत् ग्राम पंचायत ने मीटिंग कर योजना के लिए जमीन प्रदान कि,, जिस पर बाकायदा पैड के माध्यम को अवगत कराया गया,, जिसके तहत् विभाग ने बोरिंग तो करा दिया,, फ़िर बीडीसी राजेंद्र सिंह ने कोर्ट के तरफ़ रूख किया,, जिस कारण लगभग तीन सालों से योजना संकट में पड़ गई,, ग़ौरतलब हो कि पूर्व में बीडीसी राजेंद्र सिंह को कोई आपत्ति नहीं थी,, लेकिन अचानक से राजनीतिक वर्चस्व ने जन्म लिया,, जिस कारण शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचाने का जिम्मा लिए विभाग को धक्का लगा। विषय सोचनीय उस समय हो जाता हैं, सम्बन्धित विभाग व उच्च अधिकारी कार्य को पुनः शुरू कराने के बजाय महज़ इंतजार करते दिख रहे हैं। आखिर सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण कि प्रकिया अचानक से रुक कैसे गई। गंवई राजनीति में उन ग्रामीणों को भी पीसा जा रहा हैं, जो शुद्ध पेयजल का इंतजार करते दिख रहे।। राजनीतिक वर्चस्व को रोक विभाग पुनः योजना को मूल रूप देने का कार्य करे, जिससे आम ग्रामीणों को राहत मिल सके।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button