क्राइमचंदौली

होटल रेस्टोरेंट में पुलिस की चेकिंग, सवाल यह कि कार्रवाई रोजमर्रा में क्यों नहीं?

चंदौली।

जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, धर्मशाला और गेस्ट हाउसों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा होटलों में ठहरे लोगों की आईडी, नाम-पता और रजिस्टर की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए तथा ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल भी उठ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि नियमों का पालन अनिवार्य है तो ऐसी चेकिंग नियमित रूप से क्यों नहीं होती? अक्सर बिना आईडी लोगों के ठहरने की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन कार्रवाई कभी-कभार ही नजर आती है।

पुलिस ने होटल कर्मचारियों के सत्यापन और किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने की बात भी कही है। आमजन से भी मकान किराये पर देते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि यह अभियान महज औपचारिकता बनकर रह जाता है या फिर आगे भी लगातार जांच कर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button