चंदौलीप्रशासनिक

नहर किनारे खुलेआम चल रही गांजा बिक्री पर देर से जागी पुलिस, 1.494 किलोग्राम गांजा संग युवक गिरफ्तार

चन्दौली- कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर तालाब नहर किनारे हनुमान मंदिर के पास लंबे समय से अवैध गांजा बिक्री का खेल चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सार्वजनिक स्थल के पास खुलेआम नशे का कारोबार चलने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिनांक 16.02.2026 को लगभग 16:13 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकू नट पुत्र स्व० रवीन्द्र नट निवासी सहिचना दरवेशपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.494 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मु0अ0सं0 57/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

बरामदगी – 1.494 किग्रा गांजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button