चंदौली

रोज़गार सेवकों का मानदेय ना मिलने से नाराज़,, खंड विकास अधिकारी के नाम सौंपा पत्रक –

चहनिया – रोज़गार सेवक जिनके सहयोग से ब्लॉक स्तरीय कार्यों को अंजाम दिया जाता हैं। लेकिन मानदेय ना मिलने के कारण उनके जीविका पर संकट के बादल मंडराने लगे। आज रोजगार सेवकों के संगठन ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मनरेगा सेल व प्रशासन पर ठीकरा फोड़ा,, मनरेगा सेल की लापरवाही आज सैकड़ों परिवार के सामने भुखमरी का संकट खड़ा कर दिया। मानदेय के साथ साथ मिलने वाली पीएफ वगैरह भी कई सालों से नहीं मिल रहा हैं,, ऐसे में प्रशासन के खिलाफ़ हम लोग कार्यों के बहिष्कार व साथ साथ हड़ताल करने का कार्य करते दिखे। रोज़गार सेवक के संगठन ने पत्रक देते ही हुंकार भरी,, मानदेय नहीं तो कार्य नहीं, पत्रक देने वालों में सावित्री सिंह, वीरेंद्र यादव, रविशंकर प्रजापति, राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button