चंदौली

भाकियू ने तहसील सकलडीहा में जिलाधिकारी को विभिन्न मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन –

सकलडीहा – आज दिन शनिवार को सकलडीहा तहसील के अंतर्गत संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के अध्यक्षता में फरियादियों के फ़रियाद को सुना गया। भाकियू टिकैत ग्रुप के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कि संख्या में किसान नेताओं ने आम जनमानस की समस्या को उठाया व विभागों को घेरने का काम किया। रसद विभाग से जुड़ा एक मामला बड़ी बेबाकी से उठाया गया,, जिसमें यूनियन ने बताया मरे हुए व्यक्ति भी राशन उठा रहे हैं। जिसकी शिकायत हर पटल पर होने के बावजूद निस्तारण से कोसों दूर हैं। मनोज यादव वाराणसी मंडल कोषाध्यक्ष ने बताया विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफाई की व्यवस्था बेपटरी हो चुकी हैं,, लेकिन जिम्मेदार खानापूर्ति कर गायब रहते हैं। सिंचाई, कृषि, बिजली से विभिन्न मुद्दों पर गहमागहमी हुआ। पुलिस कप्तान, डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button