धार्मिक

भगवान् परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न,, शंकराचार्य के मुकदमा पर किया विरोध –

सकलडीहा –
रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की मासिक बैठक सकलडीहा क्षेत्र के बथावर गांव में आयोजित की गई। बैठक समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक के आवासीय कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंकज पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को लक्षित कर जिस प्रकार की टिप्पणियां और व्यवहार सामने आ रहे हैं, वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के सिद्धांत पर चलकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करता रहा है।
समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल अपने हितों के लिए समाज में दूरी और वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों को यह समझना चाहिए कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सर्वजन हिताय कार्य करता आया है, लेकिन लगातार उपेक्षा और अपमान से समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।
समिति के कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हुआ मुकदमा राजनीति से प्रेरित, समिति इसका विरोध करती है।वहीं मनोज पाण्डेय ने एसआईआर की चल रही प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए समाज के लोगों से जागरूक होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद पाण्डेय ने किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, जयदीप तिवारी, रोहित तिवारी, अखिल पाण्डेय, करण तिवारी, मनीष तिवारी, अनिल पाण्डेय, शिवम दुबे, आशुतोष तिवारी और त्रिलोक चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button