प्याज की बोरियों के नीचे छुपी 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली– होली पर्व के दृष्टिगत बिहार राज्य में की जा रही अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कोतवाली चन्दौली पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर एक 12 चक्का ट्रक संख्या RJ11GB4050 को रोककर चेक किया गया। मुखबिर की सूचना पर रोके गए उक्त ट्रक में ऊपर से सड़ी-गली प्याज की बोरियां लदी थीं, जबकि नीचे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी।
तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से शराब लादकर बिहार के पटना में होली के अवसर पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- मुबारक खां पुत्र अजीज, निवासी सिलावटी थाना धौज जिला कादिराबाद हरियाणा, उम्र 27 वर्ष
- चुन्ना पुत्र मजीद, निवासी सिलावटी थाना धौज जिला कादिराबाद हरियाणा, उम्र 29 वर्ष
बरामदगी:
- 12 चक्का ट्रक संख्या RJ11GB4050
- कुल 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।



