चंदौलीप्रशासनिक

महिलाओं की फरियाद सीधे आयोग तक, 11 मार्च को चंदौली में जनसुनवाई

चन्दौली। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिले में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों की सुनवाई भी की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले, लैंगिक असमानता, जमीन से संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा जैसे मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की जाएगी।

ऐसे मामलों से संबंधित पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी शिकायत सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सीधे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्दौली प्रमात कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं निर्धारित तिथि व समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button