चंदौलीप्रशासनिक

पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी होगी, चंदौली के 1.98 लाख किसानों के खाते में जाएंगे 93.65 करोड़

चन्दौली

उप कृषि निदेशक चन्दौली भीमसेन ने बताया कि भारत सरकार एवं कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (पीएम किसान प्रकोष्ठ) कृषि भवन लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 13 मार्च 2026 को सायं 05:00 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 22वीं किस्त जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस किस्त के तहत जनपद चन्दौली के कुल 1,98,246 किसानों के बैंक खातों में लगभग 39.65 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

कार्यक्रम के अवसर पर जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा सभी विकास खण्डों और ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने-अपने विकास खण्ड अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button