उत्तर प्रदेशचंदौलीपीडीडीयू नगरप्रशासनिक

ओडवार में सड़क निर्माण पर सवाल गुणवत्ता से समझौता, जांच की मांग

चंदौली / डीडीयू नगर के ओडवार में लोक निर्माण द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए खानापूर्ति किए जाने की बात कही है।https://x.com/newswriter71175/status/2039589792258896072?t=UnDL0bbRl-Hlvqc1C7r_4g&s=08

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य लगातार करने के बजाय बीच-बीच में सड़क को छोड़कर जगह-जगह गिट्टी मोरंग और डामर डाल दिया जा रहा है। इससे सड़क पूरी तरह समतल नहीं हो पा रही है और निर्माण कार्य पैचवर्क जैसा दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार का निर्माण कार्य गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क को न तो ठीक से समतल किया जा रहा है और न ही रोलर से दबाने की प्रक्रिया सही तरीके से अपनाई जा रही है। ऐसे में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग को शिकायत दर्ज कराए है

क्या कहते हैं मानक

तकनीकी जानकारों के अनुसार, सड़क निर्माण में Indian Roads Congress एवं PWD मानकों के तहत निम्न परतें अनिवार्य होती हैं—

सबग्रेड (Subgrade) : 150–300 मिमी

सब-बेस (GSB) : 100–150 मिमी

बेस कोर्स (WMM/WBM) : 75–100 मिमी

डामर परत : प्राइम कोट + टैक कोट + बिटुमिनस लेयर

इसके अलावा ग्रामीण सड़कों की चौड़ाई कम से कम 3.75 मीटर तथा दोनों ओर 0.75 से 1 मीटर शोल्डर होना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थलीय जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button