चंदौली

साहबगंज थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने उड़ाई SP के आदेशों की धज्जियां

चन्दौली –

चन्दौली जनपद में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यूपी18 न्यूज़ के ब्यूरो चीफ परीक्षित उपाध्याय द्वारा कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक चन्दौली को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसी प्रकरण के संदर्भ में जब वह साहबगंज थाने पहुंचे, तो वहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया।
बताया जाता है कि थाना परिसर में पहुंचने के दौरान ही थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह द्वारा उन्हें कार्यालय के बाहर जाने के लिए कहा गया और उनकी बातों को सुने बिना ही नजरअंदाज कर दिया गया।

इस व्यवहार को लेकर पत्रकार जगत में नाराजगी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मीडिया से संवाद करते हुए पत्रकारों और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि किसी भी फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा।

लेकिन इस घटना ने पुलिस प्रशासन के उस आश्वासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पत्रकारों की समस्याओं को ही इस प्रकार अनदेखा किया जाएगा, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा, यह एक गंभीर विचार का विषय है।

प्रश्न यह नहीं है कि एक पत्रकार की बात क्यों नहीं सुनी गई, बल्कि असली सवाल यह है कि यदि जागरूक और जिम्मेदार वर्ग के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी? क्या उनकी समस्याएं भी इसी तरह अनसुनी कर दी जाती होंगी?

इस पूरे प्रकरण ने थाना स्तर पर कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित जांच कराएं और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में किसी भी फरियादी के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button