चंदौलीशिक्षा

गर्मी का असर: कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों का समय बदला

चंदौली

जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Call Now Button